कोरिया में एक महिला की गला रेतकर किया हत्या

VLC@कोरिया. शुक्रवार सुबह को नाले में मिला महिला का शव| मामला है  मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का |महिला एक दिन पहले बकरी चराने निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। उसके बेटे ने महिला की बहन पर जमीन विवाद में हत्या करने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने बहन और उसके पति को हिरासत में ले लिया है।

ग्राम पंचायत सलवा के  निवासी फूल कुंवर पत्नी स्व. रतन साय गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बकरी चराने के लिए गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी। परिजन तलाश करने के लिए निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।इसके बाद सुबह होने पर परिजनों फिर उसे ढूंढने का प्रयास शुरू किया तो सुम्मा डोढ़ नाला में शव पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक,महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। फूल कुंवर के 17 साल का बेटे लालमन ने पुलिस को बताया कि मां का सेमरा में रहने वाली उसकी सौतेली मौसी से राजकुमारी से साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर 12 साल से विवाद चल रहा था। इसको लेकर अक्सर ही मौसी और उसका पति मंगल साय धमकी दिया करते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को बताया कि फूल कुंवर के बेटे लालमन नेजमीन का विवाद लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। एक सप्ताह ही उसका फैसला मां के हक में आया था। हम लोग केस जीत गए थे। इसके बाद से राजकुमारी और उसके पति मंगल साय रोज की धमका रहे थे। बुधवार को भी दोनों धमकी देकर गए थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help? Contact Me!