सशस्त्र सीमा बल 132वीं वाहिनी बांदे द्वारा पौधारोपन अभियान चलाया गया

VLC@पखांजुर. सशस्त्र सीमा बल 132वीं वाहिनी बांदे द्वारा विशेष पौधारोपन अभियान चलाया गया | जिसके अंतर्गत धनंजय मिश्रा(समादेष्टा 132 वी वाहिनी बीएसएफ, रोहित कुमार(समादेष्टा सीएमओ, नीरज कुमार (डिप्टी कमांडेंट) आर.जे.एस कपूर(डिप्टी कमांडेंट) एस.एम.अनुज कुमार(निरीक्षक जी), मुकेश कुमार(के नेतृत्व में 132वीं वाहिनी स.सी.ब. द्वारा व् इसकी समस्त समवायो के कार्यक्षेत्र में आने वाले गाँव में मिलकर पौधो का रोपण एवं वितरण किया गया | इस अवसर पर कमांडेंट ने बदलते पर्यवरण के आलोको में पौधारोपन की अनिवार्यता के बारे में बताया और साथ ही यह भी बताया की हमारा कार्य पौधारोपन करने से ही संपन्न नहीं होता, इनकी देखभाल करके इन्हें बड़ा भी करना है तभी हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है | अभी तक 132वीं वाहिनी द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान 2021 के अंतर्गत अभी तक 500 से अधिक पौधो का रोपण वाहिनी मुख्यालय एवं इसके समवायो द्वारा किया जा चूका है | इन के साथ 40 और जवान सामिल थे।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help? Contact Me!