अटल जैसे व्यक्तित्व का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं – डॉ रमन सिंह
[email protected]राजनांदगाँव. भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह डोंगरगढ़ स्थित करवाडी पहुंचे, जहां पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई जी की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेई की दूरगामी सोच के कारण ही भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ की योजनाओं को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि तीन बार प्रधानमंत्री बने अटल बिहारी वाजपेई की दूरगामी सोच पूरे विश्व को सकारात्मक संदेश देती थी उनके सिद्धांत और नीति आज भी राजनीति में याद किए जाते हैं ।उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने अटल की कोई बराबरी नहीं कर सकता ।
अनावरण समारोह में सांसद संतोष पांडे, भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व विधायक विनोद खंडेकर, सरोजिनी बंजारे, सुरेंद्र सिंह बनोआना, कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी कुलवंत कक्कड़ प्रकाश चौरडिया, मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम, अमित जैन, राजेश श्यामकर, सावन वर्मा,उत्तम चौरे, रघुवीर वाधवा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।