राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में राजीव भवन का लोकार्पण किया जाएगा ।

VLC@दुर्ग. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के नवनिर्मित कार्यालय राजीव भवन का लोकार्पण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष द्वय निर्मल कोसरे एवं गया पटेल ने बताया कि इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विशिष्ट अतिथि पी एल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का,दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, राम गोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला सहित छत्तीसगढ़ शासन के सभी मंत्रियों के वर्चुअल उपस्थिति एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर धीरज बाकलीवाल, राजेंद्र साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, महामंत्री जितेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, चैतन्य बघेल, उपाध्यक्ष अशोक साहू, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, सरकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, पालिका अध्यक्षगण राजेश्वर सोनकर, पाटन भूपेंद्र कश्यप,धमधा सुनीता गुप्ता,उतई डिगेंद्र हिरवानी, सरोजिनी चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष पाटन रामबाई सिन्हा, दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, धमधा सरस्वती रात्रे, सभी निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष / सदस्य, जिला/ जनपद के सदस्य, पार्षद गण, एल्डरमैन, सरपंच, जोन, सेक्टर प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र कांग्रेश, सेवादल, किसान कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं दुर्ग कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, हीरा वर्मा,
मनोज मढरिया, महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, प्रमोद राजपूत, नंद कुमार सेन, प्रकाश ठाकुर, दुर्गा गजबे, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, भुवाल एवं सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। प्रातः 9:00 बजे सत्यनारायण पूजा, 11:00 बजे अतिथियों के उपस्थिति में लोकार्पण संपन्न होगा,पंथी एवं राउऊत नृत्य की प्रस्तुति होगी।, उपस्थित वरिष्ठ जनों के द्वारा कांग्रेस के इतिहास को बताया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help? Contact Me!