कलेक्टर ने किया ग्राम सड़क चिरचारी एवं खोभा में गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण
VLC@राजनांदगांव. कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम सड़क चिरचारी एवं खोभा में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर नक्शा से मिलान कर मौका मुआयना किया। उन्होंने किसान से धान की खेती के साथ अन्य फसल की जानकारी ली। किसान ने बताया कि वे खेत में धान के साथ सब्जी भी लगाया है। कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।