जन्मदिन से पहले Jr NTR का फैंस को सरप्राइज, ‘NTR 30’ का टाइटल और फर्स्ट लुक किया गया जारी
Jr NTR Film Devara: जूनियर एनटीआर ने जन्मदिन से एक दिन पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उनकी मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘NTR 30’ का टाइटल और फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। पिछले काफी समय से फैंस फिल्म के टाइटल का इंतजार कर हे थे। खुद जूनियर एनटीआर ने फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है।
जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का टाइटल ‘देवरा’ (Devara) रखा गया है। यह फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का पहला लुक भी कमाल का है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के अपोजिट जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान फिल्म में विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।
रफ एंड टफ लुक में जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह रफ एंड टफ लुक में नजर रहे हैं। वह समुद्र के किनारे चट्टानों पर खड़े हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ उन्होंने अपने कंधे पर एक गमछा डाला हुआ है। जूनियर एनटीआर की दाढ़ी बढ़ी हुई है और अपने हाथ में उन्होंने एक नुकीला हथियार लिया हुआ है, जिससे खून की बूंदी टपक रही है। अभिनेता के आसपास कुछ लाशें भी पड़ी हुई हैं, जिनके खून से पानी का रंग लाल हो रहा है।
फर्स्ट पोस्टर के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सुपरस्टार के फैंस फिल्म का पोस्टर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर का यह नया अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।