3 दिन वार्म लाइट का अलर्ट 30 डिग्री के ऊपर जा सकता है पारा
मौसम: दिन में लू जैसे हालत रहेंगे रात में उमस न्यूनतम पारा 30 डिग्री पहुंचने के आसार
भिलाई। मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अभी 3 दिन और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है मौसम विज्ञान केंद्र ने वर्मा नाइट का अलर्ट जारी किया है। यानी दिन का 42 – 43 डिग्री तापमान तो लोगों को सुलझा ही रही है,
अब रात का तापमान भी जो कभी 26 – 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, वह 30 डिग्री पार कर जाएगा। रात उष होने से उमस बढ़ जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मौसम विज्ञानी हरिप्रसाद चंद्र ने बताया कि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो तो यहां वर्मा नाइट की स्थिति होती है। रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। दिन में गर्मी खूब पड़ रही है। दूसरी तरफ मॉनसून के आने का आहट देता नमी भी आने लगी है। यही नमी गर्मी को होल्ड करके रखती है
जिसकी वजह से रात का तापमान एकदम से बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में भी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री अधिक रहा ।