खैरागढ़ स्थित एकमात्र खेल मैदान राजा फतेह सिंह खेल मैदान शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते गौठान में तब्दील हो रहा
खैरागढ़ स्थित एकमात्र खेल मैदान राजा फतेह सिंह खेल मैदान शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते गौठान में तब्दील हो रहा है आए दिन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में गाय घास चरते हुए नजर आ जाएगी मैदान के दोनों और स्थित दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं जिससे गाय हमेशा मैदान के अंदर घुस जाती हैं । और तो और नगर के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में शराबियों व गंजेडीयो का जमावड़ा रहता है शराब के शौकीन यहां पर बने गैलरी में जाम से जाम टकराते हैं राजा फतेह सिंह खेल मैदान में रोजाना क्रिकेट फुटबॉल खो खो कबड्डी के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते हैं अभ्यास करने से पहले शराब की टूटी हुई बोतले डिस्पोजल गिलास सड़े गले खाद्य पदार्थ की सफाई उन खिलाड़ियों को स्वयं करना पड़ता है इससे पहले भी नगर के खिलाड़ियों के द्वारा जो राजा फतेह सिंह खेल मैदान में अभ्यास करते हैं उन सभी खिलाड़ियों के द्वारा शासन प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है मगर समस्या वैसी की वैसी ही है जिला बनने के बाद भी समस्या का कोई समाधान अभी तक के इस राजा फतेह सिंह खेल मैदान में नहीं हुआ है।