खैरागढ़ ग्रामीण मंडल में विक्रांत ने किया जनसंपर्क

 

 

खैरागढ़: सोमवार, 11 सितंबर को राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने दौरा और जनसंपर्क किया। विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही विक्रांत लगातार वनांचल से लेकर शहर तक जनसंपर्क में जुट गए हैं और अभी से कार्यकर्ताओं को चार्ज करने में जुट गए हैं। साल्हेवारा, गंडई और छुईखदान के शक्तिकेंद्रों में दौरे के बाद विक्रांत सिंह ने सोमवार को खैरागढ़ ग्रामीण मंडल पहुंच कर कार्यकर्ता संवाद किया।

 

विक्रांत सिंह ने सोमवार को खैरागढ़ ग्रामीण मंडल के डोकराभाटा, सलौनी, भोरमपुर, रगरा और गोदरी के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। विक्रांत ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ के हर मतदाता तक पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सलौनी में करमतारा के 15 युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। जिनका विक्रांत सिंह और पार्टी पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर और पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी के साथ जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल, सूर्यदमन सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Need Help? Contact Me!