जगदलपुर दौरा अमित शाह अगमी चुनाव के लेकर
अमित शाह बोले- छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनेगी:जगदलपुर में कहा- 3 दिसंबर को दूसरी दिवाली और तीसरी अयोध्या में राम मंदिर बनने पर
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले पूरे देश में एक दिवाली मनेगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में 3 दिवाली मनेगी। पहली दिवाली, दिवाली के दिन, दूसरी जब 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी और तीसरी जब जनवरी में अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर होगा, तब उनके ननिहाल में दिवाली मनेगी।
https://x.com/ANI/status/1714911608257093926?s=20
शाह ने कहा भूपेश बघेल यहां आकर झूठ कह कर गए कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण किया जा रह है। मैं आज यहां कह रहा हूं नगरनार स्टील प्लांट का कोई निजीकरण नहीं होना है। इस पर सिर्फ हमारे बस्तर के लोगों का अधिकार है और किसी का अधिकार नहीं है।
अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें
पहले आदिवासियों के लिए सिर्फ करोड़ों का बजट होता था। मोदी सरकार में 29 हजार करोड़ की योजना है।
छत्तीसगढ़ में तीन दिवाली मनेगा। पहली दिवाली और फिर तीन 3 दिसंबर को जब भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी राम मंदिर बनने के बाद राम के ननिहाल पर मनेगी।
भूपेश सरकार ने शराब की दुकान खोली और दो हजार करोड़ का घोटाला किया। गौठान में 13 सौ करोड़ का घोटाला किया। पीडीएस में 6 सौ करोड़ का घोटाला। सट्टा ऐप में 5 हजार करोड़ का घोटाला किया।
11 लाख गरीबों का आवास देने का काम भाजपा ने किया।
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर युवाओं को निर्वस्त्र होकर दौड़ना पड़ा।
पुलिस मरती है तो भी आदिवासी मरता है, नक्सली मरता है तो भी आदिवासी मरता है। इन्हें बचाना है।
एक बार कमल सरकार बना दो, हम पूरे cg को नक्सल मुक्त कर देंगे
जगदलपुर के बाद जाएंगे कोंडागांव
जगदलपुर की सभा के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर के जरिए कोंडागांव जाएंगे। वे यहां करीब 3 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से BJP प्रत्याशी लता उसेंडी और केशकाल से नीलकंठ टेकाम के लिए माहौल बनाएंगे।